फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो हादसों में बाल-बाल बचे पांच यात्री

Fri, 21 Jun 2024 05:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में पांच यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। रानीखेत से खैरना पेट्रोल पंप के पास एक टैक्सी ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। वहीं दूसरे हादसे में जौरासी के पास खैरना से अल्मोड़ा की तरफ जा रहे डंपर की एबुलेंस को बचाने के प्रयास में सामने आ रहे वाहन से टक्कर हो गई। गनीमत रही की हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि हादसे के कारण मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे लगाकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें