फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 12 घंटे कटी बिजली ने छीना सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी के सीजन में बिजली कटौती जारी है। केबल किट खराब होने से तेरहबीघा क्षेत्र में 12 घंटे बिजली नहीं आने से लोगों को परेशान रहा पड़ा। वहीं विभाग का दावा है सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली काटी गई।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 59 के निवर्तमान पार्षद रईस अहमद गुड्डू का कहना है कि बुधवार रात तीन बजे बिजली जाने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बत्ती आई। यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक ने बताया कि बनभूलपुरा में लगातार बिजली काटी जा रही है।

अघोषित कटौती रोकने के लिए दिया ज्ञापन

हल्द्वानी। अघोषित कटौती रोकने के लिए बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर-आठ के पार्षद रवि वाल्मीकि ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेजा। विद्युत वितरण खंड नगर के कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे निवर्तमान पार्षद रवि वाल्मीकि ने कुल्यालपुरा, राजपुरा, इंदिरानगर और मुखानी क्षेत्रों में हो रही कटौती बंद करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रकाश जोशी, सुशील उनियाल, मोहन कांडपाल आदि रहे। वहीं, देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी कमला उपाध्याय ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर घरों के ऊपर झूल रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान संदीप उपाध्याय, ज्योति, भगवती भोज, शिवराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें