रामनगर (नैनीताल)। वन स्टैप एंड वी प्राउड संस्था ने पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कराया है। रविवार को अग्रवाल सभा में आयोजित विवाह समारोह का शुभारंभ करते हुए एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
संस्था से जुड़े मोहित अग्रवाल ने बताया कि पूरन सिंह का उमा, दीपक का बबीता, इंद्र खत्री का स्नेहा, रोहित सैनी का शीतल और निकुल का अनमोल के साथ विवाह संपन्न हुआ। इनमें से दो वर ग्राम सावल्दे, एक मुरादाबाद, एक हापुड़ और एक गौजानी निवासी हैं। सभी बेटियां रामनगर क्षेत्र की हैं।
इस दौरान संस्था के शुभांकर शर्मा, आदित्य बेलवाल, मोहित अग्रवाल, रोहित मित्तल, संदीप कश्यप, अतुल अरोरा, जसमीत सिंह, मोहित कालरा, संदीप नारंग, मनवीर सिंह, रजत देवल, हर्षत वर्मा, सौरभ अरोड़ा, पुलकित माहेश्वरी के अलावा डॉ. निशांत पपनै, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, ताराचंद घिल्डियाल, सभासद रुबीना सैफी, शिल्पेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।