फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए मत्स्य पालन आजीविका का अच्छा साधन : सांसद

Thu, 25 Sep 2025 05:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
सांसद अजय  भट्ट
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (डीसीएफआर) भीमताल का बुधवार को 38वां स्थापना दिवस मनाया गया। यहां सांसद अजय भट्ट ने कहा कि किसान मत्स्य पालन कर अपनी आजीविका बढ़ा सकते हैं। उन्होंने रेनबो ट्राउट मछली उत्पादन के लिए संस्थान की ओर से दी जा रही योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. अमित पांडे ने कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों के सहयोग से किसानों को मत्स्य पालन से जोड़ा जा रहा है। पूर्व निदेशक डॉ. केके वास ने कहा कि संस्थान से पर्वतीय क्षेत्रों के किसान मत्स्य पालन से जुड़कर रोजगार कर रहे हैं। मुक्तेश्वर आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक यशपाल मलिक ने कहा कि डीसीएफआर मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने समन्वित कृषि करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. सीबी जोशी, डॉ. लक्ष्मीकांत, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. आरएस पतियाल, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, भावना मेहरा, डॉ. चंद्रा, डॉ. एस अली, डॉ. सुमंत मलिक, डॉ. नीतू, डॉ. डिंपल, डॉ.अख्तर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें