फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहले केबल जली, फिर फॉल्ट ने दिनभर रुलाया

Mon, 29 Jul 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केबल जलने और लाइन में फॉल्ट आने से रविवार को धौलाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े बरेली रोड के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभवित रही। ऊर्जा निगम के अनुसार बिजलीघर से हल्द्वानी को आने वाली केबल में आग लगने के कारण दिक्कत हुई। दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन


मानसून में बिजली की लाइनों में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण आए दिन शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है। रविवार को धौलाखेड़ा बिजलीघर से हल्द्वानी को आने वाली लाइन में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अंडरग्राउंड केबल में आग लगने से बमेठाबंगर खीमा, हल्दूचौड़, बमेठाबंगर केशव समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने के बाद विभाग की ओर से केबल को दूसरी लाइन में जोड़कर आपूर्ति कराई गई लेकिन घरों में चल रहे एसी, कूलर, पंखे और रेफ्रीजरेटर से लोड बढ़ने के बार-बार लाइन में फॉल्ट आता रहा। ईई ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि सुबह 9:20 बजे धौलाखेड़ा बिजलीघर से हल्द्वानी को आने वाली लाइन की अंडरग्राउंड केबल जल गई। इससे प्रभावित इलाकों को दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई गई। कहा कि सोमवार को खराब केबल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें