फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जगदीश छिमवाल

Mon, 29 Jul 2024 06:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में जगदीश छिमवाल अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रेम मेहरा को 112 वोटों से हराया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मो. फैसल, राजेश कुमार उपसचिव, सचिव पद उमर मोहम्मद और कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद बने।
विज्ञापन

कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन रामनगर का चुनाव रविवार को तेलीपुरा रोड स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ। इसमें एसोसिएशन से जुड़े 351 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर तक चले मतदान के बाद मतगणना शुरू की गई। सात चरण में हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर जगदीश छिमवाल ने शुरू से ही बढ़त बनाई रखी। अध्यक्ष पद पर जगदीश छिमवाल को 215, प्रेम मेहरा को 103 व शिल्पेंद्र बंसल को 31 वोट मिले।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद फैसल को 197, प्रताप सिंह को 91 व अमन को 55 वोट मिले। सचिव पद पर उमर मोहम्मद को 187 और ललित नेगी को 157 वोट मिले। उपसचिव पद पर राजेश कुमार को 138, मनोज पांडेय को 129 और हैदर अली को 87 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नूर खानर निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन चंद पांडे और वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें