फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेगा कैलाश यात्रियों का पहला दल

Sun, 11 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल सोमवार को दिल्ली से दोपहर काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में पहुंचेगा। यहां केएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल समेत सभी अधिकारी फूलमालाओं से यात्रियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


पहले यात्री दल का दिल्ली में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 55 यात्री स्वस्थ पाए गए हैं। इन यात्रियों में 16 महिलाएं शामिल हैं। काठगोदाम में यात्रियों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। केएमवीएन के मंडलीय प्रबंधक (साहसिक पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि पहले यात्री दल के दोपहर दो बजे तक काठगोदाम पहुंचने की संभावना है।

इस यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी आसाम के चंद्रमौलि कुमार पी शर्मा हैं। यात्री दल में आसाम से एक, दिल्ली से 11, गोवा से एक, गुजरात से 8, उत्तराखंड के दो, हरियाणा के दो, हिमाचल प्रदेश के दो, कर्नाटक के तीन, मध्यप्रदेश के पांच, पश्चिम बंगाल के एक, महाराष्ट्र के 9, राजस्थान के एक, तेलंगाना के एक, उत्तरप्रदेश के तीन यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रियों के लिए सभी पड़ावों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। यात्रियों को यथासंभव बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास निगम प्रबंधन का रहेगा। उन्हें उत्तराखंड की लोक संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें