हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में अगर आप इलाज कराने जा रहे हैं तो एक जनवरी से अधिक कीमत चुकानी होगी।
बेस अस्पताल में प्रतिवर्ष दस प्रतिशत यूजर चार्ज बढ़ते हैं। यूजर चार्ज बढ़ने के कारण ओपीडी के पर्चे से लेकर जांचें तक महंगी हो जाती हैं। ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए अब आपको 28 रुपये खर्च करने होंगे। साथ ही सीबीसी की जांच के लिए भी 18 रुपये अधिक चुकाने होंगे। सिर का सीटी कराने के लिए भी 208 रुपये अधिक देने होंगे।
जांचें पुरानी दरें नई दरें एसटीएच की दरें
ओपीडी (पर्चा) 25 28 05
सीबीसी 182 209 10
हीमोग्लोबिन 15 17 03
एलएफटी 617 679 80
केएफटी 336 370 115
लिपिड प्रोफाइल 307 338 300
एक्सरे सादा 182 200 90
एक्सरे डिजिटल 261 287 90
अल्ट्रासाउंड 518 570 150
ईसीजी 261 287 50
सीटी हेड 2077 2285 400
शुगर 52 57 05
कोट
प्रतिवर्ष दस प्रतिशत यूजर चार्ज बढ़ता है। एक जनवरी से यूजर चार्ज फिर से बढ़ेगा। उसी के अनुरूप नई दरों का निर्धारण होगा।
-डॉ. हरीश लाल, सीएमएस बेस अस्पताल