नैनीताल। कोरोना संक्रमण के चलते कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर में ही बैठकर छोटी-मोटी खुशियों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। ज्योलीकोट निवासी एक परिवार ने अपनी पहली
सालगिरह वीडियो कॉल के माध्यम से मनाई। लॉकडाउन के चलते यह दंपती एक दूसरे से दूर है। नगर के समीप स्थित ज्योलीकोट निवासी गौरव बोहरा लॉकडाउन से पूर्व काम के सिलसिले में अपने मूल निवास ज्योलीकोट आए थे,लॉकलाउन होने से यही रुक गए। उनकी पत्नी चारु दिल्ली में है। लॉकडाउन के चलते उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपनी पहली सालगिरह वीडियो कॉल के जरिए मनाएंगे। गौरव ने बताया कि दोनों ने अपने-अपने घरों में केक काटकर यह पल यादगार बनाया।