फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के सर्विस सेंटर में धधकी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 15 Mar 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
वाहनों के सर्विस सेंटर में धधकी आग, लाखों का नुकसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कालाढूंगी रोड में मुखानी चौराहे के समीप वाहनों के सर्विस सेंटर आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में हुई क्षति का भी आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कालाढूंगी रोड में मुखानी चौराहे से कुछ आगे वाहनों के एक सर्विस सेंटर में मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे सर्विस सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया। सर्विस सेंटर में आग को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना के कुछ देर बाद अग्निशमन दल और मुखानी थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। आग की चपेट में आने सर्विस सेंटर में रखे कई वाहन राख हो गए हैं। मुखानी थाना प्रभारी केआर पांडे ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के दो दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन

 
मजदूरों ने दी आग लगने की जानकारी  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की जानकारी मौके पर मौजूद कुछ मजदूरों ने दी। उन्होंने लोगों को बताया कि वाहनों के सर्विस सेंटर से धुआं आ रहा है। मौके पर जाकर लोगों ने देखा दो सर्विस सेंटर के भी आग धधकी हुई है। बताया जा रहा है घटना के दौरान सर्विस सेंटर बंद था। मुखानी थाना प्रभारी आके पांडे ने बताया आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें