फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दुकान में लगाई आग

विज्ञापन
सितारगंज सिसौना गांव में आग के बाद राख ब्यूटी पार्लर का सामान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सिडकुल से सटे गांव सिसौना में मनू ब्यूटी पार्लर एंड कॉस्मेटिक में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकान स्वामी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को वह हर रोज की तरह दुकान बंद कर गांव में ही अपने घर चला गया।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो उन्हें जानकारी दी। इस पर वह दुकान पहुंचे और ताला खोलकर देखा तो अंदर रखा सभी सामान जल रहा था। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। इधर, राजस्व कर्मी ने भी मौका मुआयना किया है। संवाद
मामूली विवाद में किराने की दुकान में आग लगाई
किच्छा। मामूली विवाद में एक युवक ने पड़ोसी की किराने की दुकान में आग लगा दी। आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 11 निवासी रितेश कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी वार्ड में किराने की थोक व रिटेल की दुकान है। रात लगभग नौ बजे वह दुकान पर बैठा हिसाब बना रहा था कि एक युवक दुकान में घुस आया। वह गाली गलौच करते हुए मारपीट कर गल्ले में रखे कुछ पैसे, सोने की चेन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई।
आरोप है कि कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया और रात को आरोपी ने दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान पर रखा किराने का लगभग तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आरोपी ने आग लगाने के बाद घर के बाहर खड़े वाहन को ईंटें मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। संवाद
पुलिस छोड़ती नहीं तो दुकान बच जाती
किच्छा। पुलिस अगर रात को आरोपी युवक को छोड़ती नहीं तो दुकान में आग नहीं लगती। पीड़ित परिवार का कहना है कि रात को थाने में सूचना देने से आरोपी युवक बौखला गया था। इसलिए जब पुलिस ने उसे छोड़ दिया तो उसने दुकान में आग लगा दी। इधर कोतवाली के एसआई पीआर विश्वकर्मा ने बताया कि रात को झगड़े की सूचना के बाद पुलिस आरोपी युवक को लाई थी और उसका चालान कर दिया। चालान करने के बाद आरोपी युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है।

किराने की दुकान में आग से क्षतिग्रस्त सामान।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें