फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रॉकेट की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रहा अग्निशमन दल

Wed, 15 Nov 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अग्निशमन विभाग की प्राथमिक जांच में सामने आया कि टेंट हाउस के गोदाम में आग रॉकेट से लगी थी। इसकी पुष्टि के लिए टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। एसएसपी ने इसके लिए जांच टीम गठित कर दी है। टीम इस अग्निकांड की जांच के साथ सभी टेंट व्यवसाइयों के गोदाम और मॉल की जांच करेगी। टीम फायर उपकरण आदि देखेगी।
विज्ञापन

सीएफओ गौरव ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने जांच की है। जांच में प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण रॉकेट प्रतीत हो रहा है। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। कहा कि गोदाम मालिक ने अग्निशमन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली थी।
उधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी गठित कर दी है जो अन्य टेंट हाउस के गोदाम भी देखेगी। साथ ही यहां आग से बचाव के क्या उपाय किए जा सकते हैं। अग्निशमन उपकरण आदि की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शापिंग मॉल और अन्य गोदामों की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से नहीं मिली तहरीर
हल्द्वानी। टेंट हाउस गोदाम में जलकर मरे तीन व्यक्तियों के परिवार वालों की तरफ से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार, परिवार वाले और मृतक के परिवार वालों के बीच समझौता हो गया है। उधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें