हल्द्वानी हीरा नगर जेल रोड जंगल में आग।। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। हीरानगर फारेस्ट कंपाउंड में रविवार की रात आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू में कर लिया। तत्काल कार्रवाई होने से आग कालोनी की तरफ नहीं बढ़ सकी। हीरानगर फारेस्ट कंपाउंड में रविवार को आग लग गई। आग सूखी डालियों को पकड़ने के बाद बढ़ने लगी। फारेस्ट कंपाउंड के एक हिस्से में वन विभाग से जुड़े लोगों के परिवार रहते हैं। सड़क के पार हीरानगर की कालोनियां भी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसओ के नेतृत्व में जवानों ने आग को काबू में कर लिया।