बोहरागांव की पहाड़ी पर लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बोहरागांव की पहाड़ी पर रविवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग देख सरपंच राम सिंह बिष्ट स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने पहुंचे। खड़ी चट्टान के चलते लोगों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वे देर शाम तक आग बुझाने में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक आग नहीं बुझ पाई थी। संवाद