फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शॉर्ट सर्किट से अस्तबल में लगी आग, दो घोड़े झुलसे

Tue, 12 Mar 2024 12:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते अस्तबल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो घोड़े झुलस गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


बारापत्थर क्षेत्र से घुड़सवारी का संचालन किया जाता है। यहां अस्थाई अस्तबल में घोड़ों को बांधा जाता है। सोमवार रात करीब आठ बजे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट के अस्तबल में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैली तो अंदर बंधे घोड़े बिदक गए। आननफानन घोड़ा संचालकों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दो घोड़े झुलस गए। एफएसओ किशोर उपाध्याय ने बताया कि अस्तबल पॉलिथीन का बना होने से घोड़े भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें