भीमताल (नैनीताल)। इस बार होली में महिला समूहों की ओर से तैयार आलू और चावल के चिप्स का लोग स्वाद ले सकेंगे। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े महिला समूहों की ओर से अलग-अलग वैरायटी के चिप्स तैयार किए जा रहे हैं। बाजार में आलू और चावल से बने चिप्सों की मांग ज्यादा है।
बाजार में चिप्स के पैकेट 30 से 150 रुपये तक बिक रहे हैं। इससे पूर्व भी महिला समूहों ने होली पर्व के लिए ऑर्गेनिक हर्बल रंग तैयार किए हैं। इन रंगों को बनाने में चुकंदर, पालक, कच्ची हल्दी, गाजर और फूड कलर का इस्तेमाल किया है। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि महिला समूहों की ओर से तैयार आलू और चावल के चिप्सों की मांग बाजार में काफी है। कहा कि महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए एनआरएलएम की ओर से काम किया जा रहा है।