फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गरमपानी और नैनीताल के जंगल में लगी आग

Wed, 17 Apr 2024 06:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट के धारी, उडियारी के जंगल में लगी आग।
विज्ञापन
गरमपानी/नैनीताल। गर्मी बढ़ने के साथ बेतालघाट के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार दोपहर शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग किनारे स्थित धारी और उडियार के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। तेज हवा के चलते आग तेजी से जंगल में फैली और सड़क किनारे पत्थर गिरते रहे। पत्थर गिरने से वाहन चालक परेशान रहे। वहीं चापड़ और कुजोली से लगे जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उधर मनोरा रेंज के जंगल में आए दिन आग लगने का सिलसिला जारी है। तीन दिन से पटवाडांगर मार्ग के समीप जंगल में आग लगने के बाद अब रूसी बाईपास के समीप जंगल में आग लग गई। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि खड़ी चट्टान में आग होने के कारण कर्मचारी आग नहीं बुझा पा रहे हैं। लेकिन सभी मौके पर मौजूद हैं आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें