फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 17 Apr 2024 06:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फ़ोटो - बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में घर में हुए अग्निकांड की जांच करते राजस्व विभाग के कर
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता घोड़ानाला स्थित सैन्य कर्मी के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से लगभग तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला निवासी सेना में तैनात राकेश सिंह के आवास में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। इसके चलते उनके घर में रखे दैनिक उपयोग के सामान समेत जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। राकेश ने दावा किया कि उनका करीब तीन लाख रुपये तक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव ने अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें