फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फरसौली के जंगल में लगी आग

Sat, 01 Jun 2024 05:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फरसौली के जंगल में लगी आग
विज्ञापन
भवाली(नैनीताल)। भीमताल मोटर मार्ग से लगे फरसौली के जंगल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग से जंगल की कई हेक्टेयर वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। वन विभाग और फायर की टीम देर रात तक जंगल में लगी आग को बुझाने में लगी रही। स्थानीय निवासी मोहित कुमार ने बताया कि आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जंगल में पिरूल गिरा होने से आग तेजी से पूरे जंगल में फैल गई। इससे क्षेत्र में धुआं फैलने से लोग परेशान रहे। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वन कर्मियों को मौके भेजा गया है। टीम की ओर से आग बुझाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें