फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जला

Mon, 12 May 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के पीछे ठंडी सड़क पर लेडीज कपड़ों के शोरूम में रविवार सुबह करीब छह बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड बुला ली, 10-15 मिनट में दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिनीज नाम से स्थित शोरूम में साड़ियों के साथ लहंगे और महिलाओं के अन्य कपड़े थे। सुबह शोरूम से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने दुकान स्वामी कामिनी के साथ ही फायर स्टेशन को सूचना दी। करीब सवा छह बजे कामिनी भी वहां पहुंच गई। लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी, क्योंकि इसके ऊपर वाले तल पर निजी कंपनी के गोल्डलोन का कार्यालय है। उसमें आग लगती तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था। इसी बीच दमकल वाहन पहुंच गया।
कामिनी के परिवार के अमर दीप सिंह ने बताया कि इस घटना में एक करोड़ के कपड़े जले। साथ ही करीब 50 लाख रुपये के कटिंग के कपड़े भी राख हो गए। केवल 20 से 25 लाख का सामान ही बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें