कैंची धाम में दीपावली रात रेस्टोरेंट में आग लगी। सारा सामान जलकर राख, कोई जनहानि नहीं। पुलिस, व्यापारियों और फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। कारणों का पता नहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कैंची धाम में दीपावली की रात रविवार को एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने से कैंची धाम में अफरातफरी का माहौल हो गया। आग लगने पर कैंची चौकी पुलिस, भवाली पुलिस और स्थानीय व्यापारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें तेज होने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन रेस्टोरेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया है।