किच्छा में टेंट हाउस में धधकती आग।
किच्छा। बरेली रोड पर स्थित एक टेंट हाउस पर आग धधक उठी। ड्यूटी पर तैनात चीता ने आग की सूचना फायर कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
टेंट स्वामी ने लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया है। शनिवार की तड़के 2:04 बजे कोतवाली की रात्रि चीता ने फायर ब्रिगेड को बरेली रोड पर आग लगने की सूचना दी।
सूचना पर फायर यूनिट के मदन सिंह, दीपक बसेरा,भवान सिंह व संजय सिंह फायर गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। आग पवन कुमार के सोनी टेंट हाउस में लगी थी, जो बंद था।
यूनिट कर्मचारियों ने हैमर व क्रोबार की सहायता से दुकान का शटर तोड़ कर पंपिंग कर होज की सहायता से बचाव शुरू कर आग को बुझाया गया।
दुकान स्वामी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें आग की खबर फायर ब्रिगेड को दी थी। आग में टेंट हाउस के गद्दे, कुर्सी, मेज, दरियां, सजावट का सामान समेत काफी सामान जलकर राख हो गया।