फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से पीएनबी के एटीएम में आग

विज्ञापन
Fire at PNB's ATM from short circuit
विज्ञापन
हल्द्वानी। बृहस्पतिवार देर रात मुखानी चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में आग लग गई। दमकल के तीन वाहनों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कालाढूंगी रोड पर मुखानी चौराहे से कुछ आगे रहने वाले दीपक बेलवाल के मकान के निचले तल पर पीएनबी का एटीएम है। कुछ दिनों से सड़क निर्माण का काम होने के कारण पीलीकोठी से मुखानी चौराहे तक सड़क को रात में वनवे किया गया है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे गन्ने से लदा एक ट्रक कालाढूंगी से मुखानी की तरफ आया। ट्रक में ओवरलोड गन्ना लदा होने के कारण बिजली के तार ट्रक से टकरा कर आपस में चिपक गए इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और एटीएम में आग लग गई। एटीएम से कुछ दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप में ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड ने एटीएम से धुंआ निकलते देखा तो पंजाब नेशनल बैंक मुखानी शाखा के प्रबंधक गजेंद्र प्रताप सिंह को फोन पर सूचना दी। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचना दे दी। करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और एटीएम का शटर तोड़कर आग बुझाई। शटर तोड़ने के दौरान क्षेत्र में रहने वाले दो युवक तुषार और वीरू भी मामूली रूप से झुलस गए। बैंक प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को सर्वे कराने के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।
बच गया दीपक का परिवार
जिस मकान में एटीएम है उसके ऊपरी तल में दीपक अपने परिवार के साथ रहता है घटना से पहले दीपक का परिवार खाना खाकर सोने की तैयारी में था इसी बीच उसे आग की भनक लग गई और परिवार समय पर सचेत हो गया।
विज्ञापन

आधा घंटा देरी से पहुंचे दकमल कर्मी
स्थानीय लोगों का कहना था कि दमकल के वाहन आधे घंटे देरी से पहुंचे अगर समय पर दमकल कर्मी पहुंचा जाते तो काफी हद तक एटीएम को बचाया जा सकता था। फिलहाल एटीएम के सुरक्षा कर्मियों को पहरेदारी के लिए घटनास्थल पर ही रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें