फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: अस्पताल से फरार हुए नाबालिग दुष्कर्म पर दर्ज होगी प्राथमिकी, बाल संप्रेक्षण गृह अधीक्षक ने दी तहरीर

Fri, 23 Oct 2026 10:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में बेस अस्पताल से शौच के बहाने खिड़की से फरार नाबालिग दुष्कर्म आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज होगी। बाल संप्रेक्षण गृह अधीक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल से फरार हुए नाबालिग दुष्कर्म पर दर्ज होगी प्राथमिकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार होने वाले दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक विनोद डालाकोटी ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली और बनभूलपुरा पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने एक माह पहले गिरफ्तार किया था। जुबिनाइल कोर्ट के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। 22 अक्तूबर को आरोपी ने तबियत खराब होने की बात कही। इसके बाद बाल सुधार गृह की गार्द के साथ उसे स्वास्थ्य जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया था। दोपहर करीब एक बजे आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया। इसके बाद गार्द की आंख से बचते हुए खिड़की कूदकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसे अंतिम बार बनभूलपुरा में देखा गया था। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तलाश जारी है, परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें