फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई होमगार्ड जवान से ठगी की प्राथमिकी

Wed, 03 Dec 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह के खाते से पैसे निकलने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में दुर्गा सिटी सेंटर स्थित बैंक के शाखा प्रबंधक व कर्मचारी पर आरोप लगाए गए हैं। हल्दूपोखरा आनंदपुर निवासी होमगार्ड जवान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर को जब वह दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे तो पता चला कि खाते में रुपये नहीं हैं। फिर बैंक गए तो कर्मचारी ने नया एटीएम कार्ड दे दिया और खाते की जांच के बाद बताया कि इसमें 2,45,181 रुपये का पर्सनल लोन लिया गया है। लोन की राशि और पहले से मौजूद धनराशि मिलाकर कुल 4.90 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए थे। एफडी और आरडी तोड़कर 3.11 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए गए। सब कुछ इंटरनेट बैंकिंग के जरिये हुआ था। इस तरह सुरेंद्र के साथ कुल 8,01,110 की धोखाधड़ी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी नहीं लिखी तो उन्होंने एसीजेएम कोर्ट हल्द्वानी में वाद दाखिल किया। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया अज्ञात दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें बैंक के शाखा प्रबंधक और कर्मचारी पर आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें