फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रिकेट टूर्नामेंट देहरादून विजेता

Wed, 03 Dec 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो- 02 एचएलडी 06- हल्द्वानी मेडिकल कालेज में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में विजेता देहरादून की ट
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड स्पोर्ट्स सोसायटी ऑफ द डेफ (यूएसएसडी) की ओर से एक दिवसीय अंतर राज्य उत्तराखंड बधिर क्रिकेट टूर्नामेंट राजकीय मेडिकल कॉलेज के मैदान में संपन्न हुई। इसमें देहरादून की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


रविवार को खेले गए मैच में कुमाऊं, गढ़वाल और देहरादून की टीम ने हिस्सा लिया। निर्णायक मुकाबला देहरादून और गढ़वाल के बीच हुआ। इसमें निर्धारित पांच ओवर में देहरादून की टीम ने दो विकेट पर 70 रन बनाए। जवाब में गढ़वाल की टीम तीन विकेट पर 20 रन ही बना सकी। अंकित कंसल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और हिमांशु चौहान को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। वहां आयोजन सचिव दीपक जोशी, यूएसएसडी अध्यक्ष शक्ति पुंडीर, उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, आयोजन टीम सदस्य समीर शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें