फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। उधारी के पैसे मांगने पर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रेम कुमार निवासी सिसई बण्डिया ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि घर में उसकी परचून की दुकान है। पड़ोसी पप्पू ने दुकान से उधार सामान ले रखा है। वह उससे लगातार अपनी उधारी के रुपये मांग रहा है। रविवार शाम को उसने पप्पू से रुपये मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा। आसपड़ोस के लोगों ने बीचबचाव कर मामला खत्म कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को वह अपनी दुकान खोल रहा था। इस दौरान पप्पू अपने बेटे अर्जुन, करन, भाई राजा, भतीजा रचित व राजा की पत्नी निर्मला के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर आ गया। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें उसका सिर फट गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर उसके बेटे अरविंद और बंटी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें अरविंद के सिर की हड्डी टूट गई और वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें