हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने वार्ड 17 निवासी आशीष सक्सेना की तहरीर पर बृहस्पतिवार को अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से उनके भाई रुचित सक्सेना की मौत हुई थी।
आशीष सक्सेना ने बताया कि उनका भाई रूचित सक्सेना एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता था। मंगलवार को वह रिश्तेदारी में गदरपुर अपनी रिश्तेदारी में गया था। रात को हल्द्वानी लौटते समय रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के पास पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल भाई को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।