फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिना लाइफ जैकेट पहने बोटिंग कराने पर लगेगा जुर्माना

Tue, 19 Nov 2024 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने सोमवार को भीमताल के बोट स्टैंड संचालकों और नाव चालकों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष ने नाव चालकों से कहा कि यदि कोई भी नाव चालक सैलानियों को बिना लाइफ जैकेट पहनाए बोटिंग कराते पकड़ा जाएगा तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा है। इधर खैरना चौकी एसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित शाह, प्रधान भास्कर आर्य, हितेश शाह, भास्कर पांडे, हेमचंद्र लोहनी, कुंवर सिंह करायत आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें