फोटो। अवैध रूप से भंडार खड़िया के 15 हजार बैगों की नीलामी करते एसडीएम और अन्य।
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं तहसील के अंतर्गत ग्राम जयपुर बीसा में तीन मिनरल कंपनियों की ओर से बगैर अनुमति के लाखों का कारोबार किया जा रहा था। इसमें जय अंबिका मिनरल्स कंपनी की ओर से खड़िया के 2000 बैग और पारस माइनिंग एंड मिनरल्स की ओर से 10,000 बैग के अलावा न्यू शिव शक्ति कंपनी की ओर से 3000 बैग खड़िया बगैर अनुमति के भंडारण कर खड़िया पाउडर का कारोबार किया जा रहा था। बिना अनुमति के कारोबार करने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 15000 खड़िया बैगों को जब्त कर नीलामी के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नीलामी समिति के अध्यक्ष एसडीएम तुषार सैनी ने जब्त बैगों की नीलामी कराई, जो कि 7.23 लाख रुपये में छूटी। वहां नीलामी समिति के सदस्य ताजबर सिंह नेगी, जिला खान अधिकारी और सहायक कोषाधिकारी हल्द्वानी आदि थे।