फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त विधेयक मामले में सुनवाई टली

Wed, 27 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण  हाईकोर्ट में वित्त विधेयक मामले में दायर याचिका पर सुनवाई टल गई है। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष वित्त विधेयक प्रकरण का मामला सुनवाई के लिए नियत था।
विज्ञापन


मामले के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 31 मार्च को जारी अध्यादेश को चुनौती दी थी जिसमें राष्ट्रपति ने अध्यादेश जारी कर उत्तराखंड के वित्त विधेयकों को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित कर दिया।

याचिका में कहा था कि वित्त विधेयक जिसे उत्तराखंड विधानसभा पहले ही पारित कर चुकी है उसको केंद्र सरकार पुन: पारित नहीं कर सकता। याचिका में कहा कि वित्त विधेेयक विधानसभा में पारित हुआ या नहीं इसका निर्णय केवल विधानसभा अध्यक्ष ही कर सकता है। याचिकार्ता की ओर से 31 मार्च को जारी अध्यादेश को निरस्त करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें