फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल और यूएसनगर के बीच होगा फाइनल

विज्ञापन
हल्द्वानी शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान भिड़ते ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिवालिक स्कूल में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। बुधवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नैनीताल ने चंपावत को टाईब्रेकर में 5-4 से हराया। दूसरे मुकाबले में यूएस नगर और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीमें बराबरी पर रहीं अंत में थीं। दोनों में कोई भी टीम गोल नहीं कर सका। इससे मुकाबला टाइब्रेकर में चला गया। इसमें यूएस नगर ने 4-2 से जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक महेंद्र फर्सवाण, दिनेश सिंह, प्रकाश आर्या, आनंद रावत, अमित कांडपाल, कविता नेगी, गोविंद बिष्ट रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. हीरा भंडारी, जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, हरीश उपाध्याय, डीएन त्रिपाठी, हरगोविंद पाठक, किशोर पाल, महेश उपाध्याय, राहुल पवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें