फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मैस का भुगतान न करने पर चार छात्रों को अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मैस में खाने का भुगतान न करने वाले शेष चार छात्रों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

बकाया भुगतान करीब 21 लाख रुपये पहुंचने पर पिछले महीने 40 एमबीबीएस छात्रों को नोटिस जारी हुए थे। उन्हें सितंबर अंत तक रकम जमा करने को कहा गया था। अधिकांश छात्रों ने भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि बकाया देने वाले छात्रों की सूची मंगवाई तो पता चला कि चार छात्रों ने अभी भी पैसा जमा नहीं किया है। इन पर 2021 से मैस का भुगतान न करने का आरोप है। चारों को अंतिम चेतावनी दी गई है। अब भी भुगतान न करने पर उन्हें छात्रावास से निकाल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें