फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में रोपवे का अंतिम ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी पहुंचने वाले सैलानी 22 फरवरी से रोप वे का आनंद उठा सकेंगे। आज कुमाऊं मंडल विकास निगम के चेयरमैन केदार जोशी रोप वे का अंतिम ट्रायल करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते रोप-वे का संचालन मार्च में बंद कर दिया था। उसके बाद रोप-वे का परीक्षण और मरम्मत कार्य किया गया। अब रोप-वे के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो चुका है। आज इसका अंतिम ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद सोमवार से रोपवे संचालन शुरू हो जाएगा। केएमवीएन ने आवाजाही में सुविधा तथा सुरक्षा के लिए रोप वे में नए उपकरण भी लगा दिए हैं। अब रोप-वे ट्रॉली का संचालन ऑटो मोड पर किया जाएगा।
रोप-वे के मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया कि रोप-वे में मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन का कार्य हो चुका है। रोपवे का सिस्टम आटोमेटिक होने के बाद अब रात को भी इसका संचालन हो पाएगा। इससे निगम की आमदनी में भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केएमवीएन के जीएम अशोक जोशी ने कहा कि रोपवे के संचालन को लेकर आज अंतिम ट्रायल किया जाएगा। सोमवार से यह जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। केएमवीएन की ओर से औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें