फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपुरी, काशीपुर के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़। युवक मंगल दल दीना की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शांतिपुरी और काशीपुर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

एलबीएस मैदान हल्दूचौड़ में चल रही प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हल्दूचौड़ ने रानीखेत को 2-0 से पराजित किया जबकि खटीमा ने शांतिपुरी नंबर दो को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में शांतिपुरी वॉलीबाल क्लब ने जयपुर बीसा को हराया। चौथे मुकाबले में काशीपुर ने बिंदुखत्ता को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में शांतिपुरी ने खटीमा और काशीपुर ने हल्दूचौड़ को 2-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हल्दूचौड़ दीना त्रिलोचन पाठक, युवक मंगल दल अध्यक्ष सचिन दुमका, ज्येष्ठ प्रमुख अमित नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल अधिकारी, उप ग्राम प्रधान सूरज भट्ट, देवेश गुणवंत, जीवन पवार, प्रकाश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, महेंद्र पवार, हेम दुम्का, सुरेश जोशी, भुवन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें