नैनीताल। सरकारी निर्माण कार्य के लिए हल्द्वानी से नगर में लेबर लेकर आ रहे ठेकेदार के भाई का लेक ब्रिज के समक्ष हुए विवाद के मामले में तल्लीताल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक के भाई की तहरीर व मारपीट के वीडियो के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल वाहन चालक को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
सौरभ होटल हल्द्वानी निवासी रउफ अली ने तल्लीताल थाने में दी तहरीर में कि रविवार सुबह उसका भाई मो. शाजी अपने वाहन में हल्द्वानी से लेबर लेकर बीडी पांडे अस्पताल जा रहा था। लेक ब्रिज चुंगी पर पहुंचने पर टोल टैक्स को लेकर उसका टोल कर्मियों से विवाद हो गया। उनका भाई टोल देने के लिए पर्स से पैसे निकाल ही रहा था कि वहां मौजूद कर्मियों ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वाहन में मौजूद लेबर व कुछ अन्य लोग उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए। सिर में अंदरूनी चोट होने के चलते हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद