नैनीताल। तल्लीताल स्थित बस स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाली बसों के लिए यात्रियों में सीट के लिए मारामारी रही। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बसों के फेरे बढ़ाए। बसों ने कुल 158 फेरे लगाए। एसएसआई डीएन जोशी ने बताया अन्य दिनों 108 फेरे बसों से लगाए जाते थे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए गए। इसके अलावा कैंची के लिए छह बसें भेजी गईं। केमू की दस बसें नैनीताल के कैंची के लिए लगाई गईं।