भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में रविवार को स्थापना दिवस के रात 9 बजे प्रशासन ने वैक्यूम पिकर मशीन से सड़क किनारे फैले कूड़े को इकट्ठा किया। श्री कैंची धाम तहसील के एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि पहली बार कैंची धाम में जिला पंचायत की ओर से खरीदी गई वैक्यूम पिकर मशीन से देर रात तक मंदिर के आसपास और सड़क किनारे का कूड़ा उठाया गया। एसडीएम ने कहा कि सोमवार तक कैंची धाम के पास फेंके गए कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा। संवाद