फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में 13 से साहित्य, कला और विचारों का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में साहित्य, कला और विचारों का तीन दिवसीय उत्सव नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण 13 से 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। लेखनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह उत्सव चारखेत स्थित कांस्या रिजॉर्ट बाय माउंटेन मैजिक में होगा।
विज्ञापन


इस वर्ष उत्सव की टैगलाइन सेलिंग विद स्टोरीज है। इसमें कुमाऊं की प्रसिद्ध लोक कथा राजुला मालूशाही पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। फेस्टिवल के संस्थापक और निदेशक अमिताभ सिंह बघेल ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार का स्वरूप और भी भव्य होगा। यह फेस्ट प्रसिद्ध लेखक व शिक्षाविद प्रो. पुष्पेश पंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जाने-माने लेखक, चिंतक और कलाकार एक मंच पर जुटेंगे। संवाद, बौद्धिक चर्चाओं के साथ फूड और क्राफ्ट स्टॉल्स के जरिये स्थानीय व वैश्विक संस्कृति का आदान-प्रदान भी देखने को मिलेगा। इस उत्सव को सफल बनाने में लेखनी फाउंडेशन की पूरी टीम सक्रिय है। फेस्टिवल सलाहकार अपर्णा कांडा, अंशु खन्ना, समन्वयक स्वाति दिग्विजय बोरा और ट्रस्टी पयस्विनी सिंह इसमें सहयोग कर रही हैं। इन सभी के प्रयासों से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल को भव्य रूप दिया जा रहा है। यह आयोजन नैनीताल की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा।

ये होंगे शामिल
इतिहासकार प्रो. पुष्पेश पंत, शाहिद सिद्दीकी, फिल्म जगत से इम्तियाज अली, नागेश कुकुनूर, विभु पुरी, जैरी पिंटो, अमिताभ बागची, अशोक पांडे, सुहेल सेठ, सुभाषिनी अली आदि हस्तियां अपने विचार रखेंगी। ताइवान से आ रहीं लेखिका ऋचा एस. मुखर्जी स्त्री विमर्श और व्यंग्य लेखन जैसे विषयों पर अपना पक्ष रखेंगी।
विज्ञापन



सबके लिए निशुल्क और समावेशी आयोजन
यह महोत्सव पूरी तरह निशुल्क रखा गया है ताकि समाज का हर वर्ग इससे लाभान्वित हो सके। महोत्सव में न केवल किताबों पर चर्चा होगी बल्कि सिनेमा, संगीत, विभिन्न भाषाएं और खान-पान की विधाएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए युवा कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी अपना नजरिया साझा करेंगे।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें