फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिला पर्यटक ने खुद को पत्रकार बता पुलिस से की अभद्रता, खींचातानी में महिला एसआई के हाथ पर लगी चोट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊंनी परंपरा के अनुसार नैनीताल में भी अतिथियों का सम्मान है। परिस्थितिवश सम्मान में कोई चूक रह जाए तो मेजबान को बख्शने के लिए उदार दिल भी रखना चाहिए। कई दफा ऐसा नहीं होता। इसकी एक बानगी रविवार को देखने को मिली। मल्लीताल क्षेत्र में दिल्ली की एक महिला पर्यटक को पार्किंग के लिए जगह नहीं मिल पायी। उन्होंने खुद को पत्रकार बताते हुए कार पार्किंग को लेकर न सिर्फ हंगामा किया बल्कि पुलिस से भी अभद्रता कर दी। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात महिला एसआई और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन

रविवार को पर्यटकों की भीड़ के चलते मल्लीताल कोतवाली के पास कोतवाल अशोक कुमार सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कार सवार एक महिला पर्यटक ने डीएसए मैदान में पार्किंग के बारे में जानकारी मांगी। कोतवाल ने उन्हें पार्किंग भरी होने की बात कहकर दूसरी पार्किंग में कार ले जाने को कहा। आरोप है कि महिला ने डीएसए मैदान में ही कार पार्क करने की जिद की। पुलिस ने महिला को समझाया कि अब जगह नहीं बची है। इस पर महिला ने खुद को पत्रकार बताकर बीच सड़क पर कार पार्क कर दी और पुलिस से अभद्रता करने लगी।
राहगीरों ने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मौके पर महिला पुलिस बुलाई गई। एसआई सोनू बाफिला ने महिला से गाड़ी हटाने को कहा तो वह उनसे से भी उलझ गई। महिला हाथापाई करने लगी। बीच-बचाव में एसआई के हाथ में चोट आई। बमुश्किल राहगीरों ने महिला को समझाकर मामला शांत कराया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें