फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रैगिंग और दिक्कतों की खोली पोल, यूजीसी के सहयोग से हुई मामले की जांच

Wed, 21 Jan 2026 10:20 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में रैगिंग और अव्यवस्थाओं की शिकायत पर यूजीसी के निर्देश के बाद पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में रैगिंग और भारी अव्यवस्थाओं का गंभीर मामला सामने आया है। छात्राओं की शिकायत पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के हस्तक्षेप के बाद नैनीताल पुलिस ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी है। विवि प्रशासन शिकायतों के निस्तारण का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


पिछले महीने नैनीताल के केपी छात्रावास में छात्राओं ने रैगिंग का आरोप लगाकर मामले की शिकायत कुमाऊं विवि से की। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने मेल के माध्यम से यूजीसी को भी शिकायत की। शिकायत के बाद यूजीसी हरकत में आया और एसएसपी को मामले में जांच करने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर एसओ मनोज नयाल और एसआई बबीता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ महिला छात्रावास पहुंचकर संयुक्त जांच की। उन्होंने छात्रावास में रह रही सभी छात्राओं से अलग-अलग बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। छात्राओं ने अपनी शिकायत में रैगिंग के साथ-साथ छात्रावास में अव्यवस्थाओं और कुछ अनियमितताओं के भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि सुरक्षा, अनुशासन और मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामला चर्चा में आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी छात्र कल्याण विभाग (डीएसडब्ल्यू) स्तर पर एंटी रैगिंग सेल के माध्यम से जांच कराई और संबंधित रिपोर्ट यूजीसी को भेज दी है।

छात्रावास में कार्य कराने की हुई शिकायत

सूत्रों के अनुसार छात्राओं ने छात्रावास में साफ-सफाई कराने, नहाने के समय में पाबंदी इत्यादि की शिकायत की थी। छात्रावास के प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे डॉ. अशोक कुमार आर्या ने कहा कि छात्राओं की समस्याओं का समाधान हो गया है। जांच की रिपोर्ट यूजीसी को भेजी जा चुकी है। इससे पूर्व बीते वर्ष केनफील्ड छात्रावास के छात्रों ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने सीनियर छात्र पर नशीले पदार्थ मंगाने के साथ ही अतिरिक्त पीटी, सफाई कराने का आरोप लगाया था।

यूजीसी से प्राप्त पत्र का संज्ञान लेते हुए पुलिस और विश्वविद्यालय की टीम ने संयुक्त जांच की। इस दौरान सभी छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की गई है। संबंधित जांच रिपोर्ट यूजीसी को भेज दी गई है।- डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी अपराध

रैगिंग की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। छात्र कल्याण विभाग के स्तर पर जांच के बाद रिपोर्ट यूजीसी को भेज दी गई है।- डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल कुलसचिव कुमाऊं विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें