फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोर्ट में वाद निरस्त होने के बाद महिला अधिवक्ता को मिली धमकी

Wed, 16 Sep 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी पर विचाराधीन मामले की पैरवी कर रहीं महिला अधिवक्ता व उनके परिवार को एक महिला ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दर्ज मामले में महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह एक सैन्य अधिकारी के विचाराधीन मामले में पैरवी कर रही हैं। वर्ष 2025 में आरोपी महिला ने मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित थाने में सैन्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला जबलपुर हाईकोर्ट भेज दिया गया और मार्च 2026 में पैरवी कर उन्होंने मामला निरस्त करा दिया। आरोप है कि तब से वह धमका रही है। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस टीम भी पीड़िता के दिए साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें