फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चुनावी ड्यूटी से लौट रही महिला आरक्षी दुर्घटना में घायल

Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। प. बंगाल से चुनाव ड्यूटी कर वापस लौटते समय सितारगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने महिला आरक्षी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गई। 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डिडिहाट के उपनिरीक्षक भाव सिंह तोमर की तहरीर पर पुलभट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि तीन मई को 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान चुनाव ड्यूटी से प. बंगाल से वापसी पर खाना खाने के लिए शिवा ढाबा बरा के पास रुके थे। कुछ महिला कार्मिक शिवा होटल में जगह नहीं होने पर मान होटल बरा जो रोड के दूसरे तरफ था से खाना खाकर बस के तरफ वापस आ रही थीं। इसी दौरान महिला कार्मिक प्रमिला सिदार को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें