फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउसों को पीपीपी मोड में देने का विरोध करेगा महासंघ

विज्ञापन
Federation will oppose giving guest houses in PPP mode
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ और निगम प्रबंधन के बीच बृहस्पतिवार को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता हुई। इस दौरान निगम के उच्चाधिकारियों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महासंघ ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की, अलबत्ता महासंघ ने गेस्ट हाउसों को पीपीपी मोड में देने का विरोध जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

सूखाताल स्थित पर्यटक आवास गृह सभागार में हुई वार्ता के दौरान महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने संविदा में कार्य कर रहे कर्मियों की वर्ष 2001 से 2008 तक की वरिष्ठता सूची जारी करने, उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ देने, निगम में रिक्त पड़े पदों को पदोन्नति से भरने, वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को पदनाम देने, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को पदोन्नति लाभ देते हुए उन्हें 2800 ग्रेड पे के एरियर की किस्त का भुगतान कराने की मांग की।
गुरुरानी ने बताया कि निगम के प्रबंधक निदेशक रोहित मीणा ने पंद्रह दिन में संविदा कर्मियों की वरिष्ठता सूची जारी कराने और वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखने का आश्वासन दिया है। कहा कि कर्मचारियों को पदनाम देते हुए रिक्त पदों को शीघ्र ही पदोन्नति से भरा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान निगम प्रबंधन की ओर से एमडी रोहित मीणा, महाप्रबंधक (प्रशासन) अशोक जोशी, कार्मिक अधिकारी बिजेंद्र प्रसाद, लेखाधिकारी महेश भट्ट एवं महासंघ की ओर से अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, महामंत्री हेमेश कांडपाल, कंचन चंदोला, प्रकाश चंदोला, तारादत्त भट्ट, कमल जोशी, मंजुल सनवाल, विपिन खुल्बे, त्रिभुवन पुनेठा, रवि साह, लता बिष्ट, भगवती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें