फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में लावारिश पशुओें की भीड़ से हादसों का डर

Mon, 07 Jul 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में बीते कुछ समय से लावारिस जानवरों की संख्या बढ़ने लगी है। सड़क पर लावारिस पशुओं के झुंड से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हादसों का खतरा बना हुआ है। पूर्व में भी लावारिस जानवरों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। ब्लॉक रोड निवासी प्रदीप पाठक ने बताया कि सड़क पर लावारिस जानवर घूम रहे हैं। इनसे हादसों का भय बना हुआ है। कहा कि पूर्व में नगर पालिका की ओर से लावारिस जानवरों को पकड़कर गोशाला भेजा गया। अब कुछ समय से फिर जानवर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पालिका से जानवरों को खुला छोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें