फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गलत खान पान के चलते लोगों में बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या

Sat, 06 Dec 2025 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। अनियमित जीवनशैली व अनहेल्दी खाने के चलते लोगों में फैटी लीवर की समस्या बढ़ रही है। अगर लंबे समय तक यह समस्या रहे तो दिक्कत बढ़ सकती है। बीडी पांडे अस्पताल में भी फैटी लीवर के कई मरीज पहुंच रहे हैं। इन्हें उपचार के साथ जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन



विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पेट के आसपास वजन तेजी से बढ़ रहा हो तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि फैटी लीवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें वसा जमा हो जाता है। ज्यादा वसा जमा होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। बताया कि फैट जमा होने से लिवर के फंक्शन में दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गलत खानपान व अनियमित जीवनशैली के चलते यह समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नैनीताल में भी फैटी लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि समय से इलाज नहीं होने पर यह लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। लगातार थकान महसूस होना और शरीर में एनर्जी की कमी रहना फैटी लिवर का लक्षण है। इसके इलाज के लिए जीवनशैली में बदलाव जैसे स्वस्थ आहार, व्यायाम, वजन घटाना और शराब से परहेज करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें