फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने मासूम को मार दिया, पुलिस को फर्क नहीं पड़ा

Wed, 21 Jun 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
एक पिता पर अपने दो साल के मासूम बेटे को पटककर मार डालने का आरोप लगा तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। शक होने पर पोस्टमार्टम भी करा दिया मगर कार्रवाई करने के नाम पर उसके पसीने छूट रहे हैं। आरोपी पिता को थाने में बैठाकर खुशामद की जा रही है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में दो जगह गंभीर चोट की बात सामने आई है लेकिन पुलिस अब कह रही है कि कोई तहरीर लेकर नहीं आ रहा है। खास बात यह है कि मोहल्ले वाले तहरीर देने को तैयार हैं फिर भी पुलिस घर वालों की ही शिकायत पर भरोसा करने की बात कह रही है। 

मामला मंगलवार की देर रात का है। इंद्रा कालोनी के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि शराब पीकर घर आए पूूरन चंद्र ध्यानी ने पहले पत्नी का जमकर मारा पीटा फिर दो साल के मासूम मानस को पटककर मार डाला। इससे पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


जब पूरन और कुछ अन्य लोग बच्चे के शव को दफनाने ले जा रहे थे कि तभी उसे पकड़ लिया गया। मामला गंभीर मानकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट से मौत की बात सामने आई है।

आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई न होने के सवाल पर कोतवाल विक्रम राठौर का बयान भी गजब का है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी की भी तरफ से तहरीर नहीं आई है। हालांकि मोहल्ले वाले तहरीर देने को तैयार नहीं है लेकिन पुलिस परिवार वालों की तहरीर का ही इंतजार कर रही है।

फिर भी पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। कोतवाल पता नहीं किस जांच की बात कह रहे हैं जबकि मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार पत्नी और बच्चों को पीट चुका है। दो साल पहले पत्नी की गला घोंटने की भी कोशिश की गई तब भी पुलिस आई थी।  

एसएसपी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई 

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि पिता बेटे के शव को गाड़ने जा रहा था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए पोस्टमार्टम कराया। नियमानुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस घटना में माता और पिता के मिले होने की आशंका भी हो सकती है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करेगी। 

कोई मेरे मानस को ले आओ 

पूरन चंद्र ध्यानी ने अपनी पत्नी सोनी को भी बेरहमी से मारा पीटा। चेहरे पर सूजन पिटाई की साफ गवाही दे रहे थे। उसका रो रोकर बुरा हाल है। अभी उसे बताया नहीं है कि उसका बेटा मानस अब नहीं रहा। वह समझ रही है कि उसका इलाज हो रहा है।

बार-बार कहती रही कोई उसे अस्पताल से ले आओ। पांच वर्षीय निखिल कालू ने कहा कि पापा मारते हैं इसलिए वह पड़ोस में ताऊ के घर में चला जाता है। मंगलवार रात भी छोटे भाई को भी मारा था लेकिन भाई कहा है उसे इसका नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें