लालकुआं। बिंदुखत्ता के 17 एकड़ निवासी निवासी राम सिंह कोरंगा (65) का बुधवार को चित्रशिला घाट रानीबाग में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार शाम उन्होंने काठगोदाम गौला बैराज से नदी में छलांग लगा दी थी जिसके बाद बुधवार दोपहर उनका शव बरामद हुआ।
टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राम सिंह अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। बताया जाता है कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा भरत विदेश में नौकरी करता है। मझला बेटा प्रदीप अग्निवीर है और बेटी बबीता दिल्ली में नौकरी करती है।
बताया गया कि अगले महीने नवंबर में बेटी बबीता का विवाह तय था। रक्षाबंधन पर भाई प्रदीप और बहन बबीता दोनों घर आए हुए थे लेकिन पिता की अचानक मौत से परिवार की खुशियां पूरी तरह मातम में बदल गईं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।