भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल के वैज्ञानिकों ने हिमाचल प्रदेश के मंडी और कल्लू में रेनबो ट्राउट मछली में स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया।
संस्थान के निदेशक डॉ. अमित पांडे के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में वैज्ञानिकों ने कल्लू जिले में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत डॉयरेक्टर ऑफ फिशरीज हिमाचल प्रदेश के साथ मिलकर किसानों को ट्राउट मछली के उत्पादन में स्वास्थ्य प्रबंधन के तरीकों, बीज और हैचरी प्रबंधन और ट्राउट पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रगतिशील किसान राजीव असवाल और सिद्धार्थ वर्मा ने ट्राउट मछली पालन को लेकर सुझाव दिए। किसानों को ट्राउट फीड, हैंड नेट, आइस बॉक्स की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बताया के रेनबो ट्राउट मछली के उत्पादन से किसान अच्छी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। इस दौरान डॉ. रेणु जेठी, डॉ किशोर कुणाल, नीतू सिंह, एडीएफ, अरुणकांत आदि मौजूद रहे। संवाद