फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट ने गंगापुर गांव में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र प्रभारी संजय चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। वरिष्ठ वैज्ञानिक कंचन नैनवाल ने गेहूं की उन्नत प्रजाति एचडी-2967 के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को समय पर बुवाई और आधुनिक तकनीक अपनाने की सलाह दी। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। दीपाली तिवारी ने कद्दू की फसल में पलवार तकनीक के लाभ समझाए। वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील किसान देवेंद्र सिंह बिष्ट के खेत का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में किसानों को सब्जियों की पौध बांटी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें